चित्रकूट। मऊ विकास खंड के हटवा गांव मेें कोटेदार की दुकान खाले जाने को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन का विरोध जताया। आरोप लगाया कि कोटा की दुकान खोल जाने के लिए गांव में बैठक कराकर प्रस्ताव पास किया गया था। जिस की प्रति कापी प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजी नहीं जा रही हैं।
मऊ विकास खंड के हटवा गांव के निवासी ओम प्रकाश मिश्र, बृज लाल, अरविंद्र कुमार, बेनी प्रसाद, बच्चा व कुशल ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि अधिकारियों के निर्देश पर हटवा गांव में खुली बैठक कर भरत कुमार मौर्य पुत्र अयोध्या प्रसाद के नाम पर प्रस्ताव पास किया गया था। जिसकी प्रति खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं भेजी जा रही है। जिसके कारण कोटे की दुकान नहीं खुल पा रही।