फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: हरियाणा के तीन ATM हैकर गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से 68 डेबिट कार्ड बरामद, ऐसे करते थे वारदात

Fri, 17 Mar 2023 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हनुमंत विहार थाना पुलिस ने हरियाणा के तीन एटीएम हैकरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 68 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। बता दें कि आरोपी भोगनीपुर के एक शख्स के बुलावे पर हरियाणा से आए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हनुमंत विहार थाना पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा के तीन एटीएम हैकरों को गल्ली मंडी स्थित हिटैची एटीएम बूथ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न बैंकों के 68 डेबिट कार्ड व 13 हजार की नकदी बरामद की है। तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने दक्षिण कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इनकी पहचान हरियाणा के नूंह अंतर्गत घासेडा निवासी फकरू और गुरुग्राम के रोजकामेऊ अंतर्गत रिठौडा निवासी असलम व गुरुग्राम के ही रहवासन अंतर्गत छापड़ा निवासी आमिर खां के रूप में हुई।
हनुमंत विहार थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार वे कानपुर देहात के भोगनीपुर गांव में रहने वाले किसी शख्स के बुलावे पर वारदात को अंजाम देने शहर आए थे। तीनों ने विभिन्न राज्यों में 15 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। तीनों का आपराधिक  इतिहास पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
एडीसीपी के अनुसार, तीनों एटीएम में कार्ड लगाकर रुपये निकालने की प्रक्रिया करते थे। रुपये निकलने से पहले ही एक चिमटी की मदद से एटीएम को हैक कर देते थे। इससे रुपये तो बाहर आ जाते थे, लेकिन कंप्यूटर में उस खाते से रुपये की निकासी नहीं दिखाता था। ऐसे में सीधा नुकसान बैंकों को होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें