वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने उनकी शिकायत सुनी और गंगाघाट पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मूर्ति देवी का कहना है कि सोमवार को वह घर पहुंची तो आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट की।
मूर्ति देवी की तहरीर पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात लगभग नौ बजे पांचों आरोपियों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। रात लगभग एक बजे दबिश देकर सुरेश पाल, बाबू लाल व धीरज को गिरफ्तार कर लिया।
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेश पाल पर जमीन कब्जा करने सहित कई धाराओं में गंगाघाट कोतवाली के अलावा कानपुर के चकेरी थाने में भी लगभग आठ से दस मुकदमे दर्ज है।
सपा से विस चुनाव भी लड़ चुका है सुरेश पाल
सुरेश पाल बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत रामशंकर पाल का सगा भतीजा है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुका है।