फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष को गाड़ी चढ़ाकर मारने की दी धमकी, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ने दो युवकों पर गाड़ी चढ़ाकर कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्र दिया है। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दोनों युवक भाजपा के पूर्व पदाधिकारी बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने पत्र में कहा है कि वह सात दिसंबर 2021 को भूमि विवाद की शिकायत पर चौकी इंचार्ज के बुलाने पर थाने गए थे। वहां विजय मिश्र व उसके साथी हीकेपुर हाल मुकाम मलखानपुर निवासी अरुण दुबे ने उन्हें अपमानित कर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई थी। मामले में एसडीएम के आदेश पर विजय व अरुण दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें