फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: अपर जिला जज को जान से मारने की धमकी, कनाडा के नंबर से आई थी कॉल, कहा- गोली से उड़ा देंगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 07:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट को जान मारने की धमकी दी गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  मिली जानकारी के अनुसार, विगत दो अप्रैल वाट्सप काल और साधारण नंबरों से जान से मारने की धमकी दी गई। यह सभी विदेशी नंबर थे।

विज्ञापन

अपर जिला जज ने कोतवाली उरई मे तहरीर देकर बताया कि अज्ञात नंबर  447700185060 से कॉल आई, जो मेरी पत्नी के द्वारा रिसीव की गई थी। इसमें फोन करने वाले ने स्वयं को कनाडा का रहने वाला बताया और उसने मेरी पत्नी के साथ गाली गलौज की और कहा था कि मैं तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।
उसके द्वारा कहा गया कि वह मुझे गोली से मार देगा, जिसकी जानकारी मेरी पत्नी द्वारा मुझे दी गई थी। हालांकि, मैंने इसे अनदेखा कर दिया था। लेकिप पांच अप्रैल को घर के फोन पर नं- 4520389660 से दो वाट्सएप कॉल आई और दोनों बार मुझे गालियां देकर गोली से उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें