फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के रिश्तेदार को परिवार समेत आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आई व्हाट्सएप कॉल

Thu, 28 Nov 2019 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में 30 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन से ठीक दो दिन पहले गुरुवार को उनके रिश्तेदार व नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष को व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवार समेत आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। व्हाट्सएप कॉल का नंबर पाकिस्तान का है।
विज्ञापन


कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ (मोबाइल नंबर पर) एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएस के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। गूबा गार्डेन निवासी राजीव कुमार नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रपति के भतीजे पंकज के साले हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

राजीव के मुताबिक दोपहर 2:01 बजे उनके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई, कॉल पर एक युवक ने धमकी दी कि तुम नमो सेना के जरिए प्रधानमंत्री व उनकी योजनाओं का गुणगान करते हो। ये सब बंद कर दो। वरना आरडीएक्स से परिवार समेत उड़ा दिया जाएगा।

उसके बाद कॉल कट गई। राजीव ने पुलिस को सूचना दी और फिर कल्याणपुर थाने पहुंचे। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि मोबाइल से धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तान का है कंट्री कोड 
जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई है उसमें कंट्री कोड पाकिस्तान का है। हालांकि सीओ का कहना है कि जांच में पता चलेगा कि कॉल पाकिस्तान से की गई थी कि किसी एप के जरिए जिसमें पाकिस्तान का कंट्री कोड शो कराया गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें