फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्किंग के लिए सड़क उखाड़ने वालों को 4.10 लाख जुर्माने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा बाईपास पर अवैध पार्किंग बनाने के लिए सड़क उखाड़ने वालों को नगर निगम ने 4.10 लाख रुपये जुर्माने का नोटिस दिया है। एक हफ्ते में जुर्माना अदा न करने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

बर्रा बाईपास के किनारे नवनिर्मित होटल के सामने 24 जनवरी को पाइपलाइन टूट गई थी। जलकल विभाग ने टूटे पाइप की मरम्मत की। विश्वबैंक बर्रा निवासी भाजपा नेता दीपक शर्मा ने नगर आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया कि लीकेज ठीक होते ही होटल संचालक ने बाईपास की सर्विस लेन के किनारे बने नाले से होटल तक की समानांतर सड़क की इंटरलाकिंग टाइल्स जेसीबी से उखड़वा दी और मलबा डलवाकर उसे सर्विस लेन के बराकर कर दिया। आरोप है कि सड़क पर होटल की पार्किंग करने के लिए ऐसा किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन तीन के जोनल अभियंता राजेश कुमार ने जांच की जो आरोप सही पाए गए। बताया कि होटल संचालक को सरकारी सड़क को क्षति पहुंचाने पर 4.10 लाख का जुर्माने का नोटिस दिया गया है। एक हफ्ते में सड़क पहले की तरह न बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गुरुवार को होटल संचालक क्षेत्रीय पार्षद के साथ जोनल कार्यालय गए और तीन दिन में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें