फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री प्लेसमेेंट पाने वालों का कैंपस सेलेक्शन नहीं

Mon, 08 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
प्रद्यौगिकी संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों का प्री प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार करने वाले आईआईटीयंस को इस बार (सत्र 2016-17) कैंपस सेलेक्शन से दूर रखा जाएगा। नई व्यवस्था दिसंबर 2016 से लागू होगी। दिसंबर से ही कैंपस सेलेक्शन कराया जाता है।
विज्ञापन

आईआईटी के स्टूडेंटों को इंटर्नशिप और प्री प्लेसमेेंट ऑफर देने के उद्देश्य से तमाम नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियों ने रविवार को रिटेन टेस्ट, इंटरव्यू का आयोजन कराया। यह प्रक्रिया सितंबर 2016 तक चलेगी। इससे पहले ही रविवार को आईआईटी प्रशासन ने सत्र 2016-17 के कैंपस सेलेक्शन की नई नियमावली जारी कर दी।
प्रशासन ने कहा कि प्री-प्सेमेंट पाने वाले स्टूडेंटों को अब कैंपस सेलेक्शन से दूर रखा जाएगा। नई व्यवस्था से जॉब ऑफर बढ़ेंगे। बैचलर ऑफ साइंस (बीएस), बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी, एमबीए और एमडैस के ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंटों को जॉब मिल सकेगी। पिछले सत्र (2015-16) के दौरान प्री प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार करने वाले स्टूडेंटों ने कैंपस सेलेक्शन में हिस्सा लिया था, जो इस बार नहीं हो सकेगा। इसकी जानकारी इंटर्नशिप और प्री-प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार करने वाले स्टूडेंटों को दी गई है।
विज्ञापन


गोल्डमैन सैक्स पहली पसंद
अमेरिका की मल्टीनेशनल बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स में इंटर्नशिप, प्री-प्लेसमेंट के लिए स्टूडेेंटों में खासा उत्साह दिखा।          इस कंपनी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, माइक्रोसॉफ्ट और सैमसंग कोरिया ने भी इंटरव्यू कराया। डीई शॉ और डीबी डॉउट शॉ सरीखी कंपनियां भी आईआईटी कैंपस में आई हैं।

भायी बेबाकी
समर इंटर्नशिप के लिए इंटरव्यू देने वाले आईआईटीयंस ने हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया। यह अंदाज नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों को खूब भाया। एक कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि आईआईटीयंस की पढ़ाई और उनका ज्ञान सामान्य से कहीं ज्यादा है।

अजीब सवाल, हाजिर जवाब
प्री-प्लेसमेंट का ऑफर स्वीकारने वाले स्टूडेंटों से पढ़ाई के साथ ही दैनिक कामकाज, स्थिति से संबंधित सवाल पूछे गए। एक कंपनी के प्रतिनिधि ने पूछा कि एक सप्ताह में चार दिन 10 घंटे खड़े होकर काम कर सकते हैं क्या? इसका जवाब भी यस में आया। एक अजीब सवाल भी आया। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि समझ लो आप कंपनी के सीईओ हो और आपको पता चलता है कि उस कंपनी में आपका दोस्त चोरी करता है। ऐसे समय आप क्या करेंगे? इस पर स्टूडेंट ने कहा कंपनी के कामकाज में संबंध आड़े नहीं आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें