कानपुर। देश की 22 आईआईटी और इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) धनबाद में इस बार (सत्र 2016-17) एडमिशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। चार नई आईआईटी की भी सीटें भरी जानी है। कुछ आईआईटी की सीटें भी बढ़ी हैं। इसी का नतीजा है कि सफल स्टूडेंटों की संख्या बढ़ा दी गई है।
कानपुर सहित देश में 22 आईआईटी हैं। आईएसएम धनबाद सहित कुछ और संस्थान हैं, जिनकी 10575 सीटें भरी जानी हैं। पिछली बार (2015) 10006 सीटें थीं। यानी सत्र 2016-17 से 569 सीटें बढ़ी हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र से जेईई एडवांस चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि सभी (36,566 स्टूडेंट) को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा ताकी सीटें भरी जा सकें। पिछले साल आईआईटी की तमाम सीटें खाली रह गई थीं। इस कारण ज्यादा स्टूडेंटों को सफल घोषित किया गया है।
आईआईटी निर्धारित सीटें
कानपुर 827
मुंबई 903
दिल्ली 851
खड़गपुर 1341
मद्रास 838
रुड़की 970
गुवाहाटी 615
वाराणसी (बीएचयू) 1090
भुवनेश्वर 260
मंडी 150
इंदौर 260
हैदराबाद 240
जोधपुर 120
गांधीनगर 180
पटना 200
रोपड़ 155
भिलाई 120
गोवा 90
पलखड़ 123
तिरुपति 120
जम्मू 90
धारवाड़ 120
आईएसएम धनबाद 912
किस कैटेगरी की कितनी सीटें
ओपेन (कॉमन मेरिट लिस्ट) 5187
ओबीसी 3763
एससी 1537
एसटी 773
ओपेन फिजिकली डिसेबिल्ड 150
ओबीसी 86
एससी 48
एसटी 31
रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश
कानपुर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस की वेबसाइट रविवार को क्रैश हो गई। इससे रिजल्ट देखने मेें बड़ी दिक्कत हुई। तमाम स्टूडेंट रिजल्ट ही नहीं देख सके। यह सिलसिला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो देररात तक चलता रहा। आईआईटी गुवाहाटी ने रिजल्ट से संबंधित जो ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया था, उसे भी नहीं देखा जा सका। इससे स्टूडेंट और कोचिंग संचालक परेशान दिखे।
टॉप-10 में नहीं मिली जगह
कानपुर (ब्यूरो)। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के स्टूडेेंटों को आल इंडिया की टॉप-10 की मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिली है। टॉप-100 में चार स्टूडेंट शामिल हैं। आईआईटी कानपुर जोन के टॉपर सार्विक मित्तल हैं। उनकी आल इंडिया रैंक 29वीं है। सार्विक भोपाल के रहने वाले हैं। यह तीसरा मौका है, जब आईआईटी कानपुर जोन का टॉपर भोपाल से आया है। टॉप-500 में आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के 31 स्टूडेंटों को जगह मिली है। इसमें शहर के प्रवरदीप सिंह, विभोर पोरवाल, गगनदीप सिंह और पुष्कर दीक्षित का नाम भी शामिल है।
स्कूलों का रिजल्ट अच्छा
कानपुर (ब्यूरो)। जेईई एडवांस में शहर के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार है। जिन स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ है, उनमें से ज्यादातर ने इसी साल (2015) में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस क्रैक किया है। आईआईटी कानपुर से मिले आंकड़ों के हिसाब से 897 स्टूडेंट जेईई एडवांस में सफल हुए हैं। इनमें से ज्यादा स्कूली स्टूडेंट हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर से 36 स्टूडेंटों का सेलेक्शन जेईई एडवांस में हुआ है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी के 14 स्टूडेंटों का एडवांस में सेलेक्शन हुआ।