फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग, डांसिंग, माॅडलिंग में दिखी प्रतिभा

Mon, 13 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
जीटी रोड के सिटी क्लब में अमर उजाला व रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा आयोजित सिटी टैलेंट 2016 में फैशन शो के लिए ऑडीशन में पोज देती युवतियां। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। अमर  उजाला और रोटरी क्लब आफ कानपुर की ओर से 25 जून को होने वाले सिटी टैलेंट 2016 का पहला ऑडीशन सिटी क्लब में हुआ। इसमें सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में 400  प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने ऑडीशन में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों पर डांस किया और अपनी आवाज का जादू बिखेरा। माडलिंग में युवतियों ने जलवे बिखेरे तो लोग ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।  रोटेरियन गौरव जैन ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 जून को टैलेंट 2016 का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व ऑडीशन से चयनित प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। दूसरा ऑडीशन 19 जून को होगा। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग केप्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान सुशील चक, सीकेअरोड़ा, आरएस ग्रोवर, सुधीर मेहरोत्रा, अर्चना, सौरभ अग्रवाल, जिम्मी भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें