यूपी के कानपुर शहर की डीबीएस कॉलेज की छात्रा शिवानी तिवारी को पहला अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा का नाम तय कर दिया है। शिवानी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस पदक से नवाजेंगे।
पदक शुरू करने पर अंतिम मुहर छह सितंबर को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में लगेगी। इसे कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की ओर से शुरू करवाया जा रहा है।