यूपी में कानपुर के दामोदर नगर में चल रही नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का गुरुवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से विभिन्न ब्रांड के 22 किलो रैपर, दो क्विंटल सुपाड़ी, 29 किलो तंबाकू और तैयार पान मसाला बरामद किया गया है। ये लोग आर्डर पर भी माल तैयार करते थे। जिस ब्रांड का बोलो उसी का नकली पान मसाला तैयार कर देते थे। नौबस्ता थाने के कार्यवाहक एसओ राम खिलाड़ी ने बताया कि दामोदर नगर से नकली पान मसाला बनाकर बाजार में बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।