बात लजीज खाने की हो, छोला, पनीर की सब्जी और खीर का नाम न आए तो अधूरा सा लगता है। लजीज खाने की खुशबू ही लोगों को अपनी ओर खीच लाती है। लेकिन कई बार पेट में जाते ही ये खाना मुसीबत बन जाता है। इसके कई कारण भी हो सकते हैं। जैसे की अपज होना या फूड प्याजनिंग होना। लेकिन यूपी के हमीरपुर जिले में गोद भराई की रस्म के बाद 33 लोगों का बीमार होना खुशियों के आंगन में मुसीबत का पहाड़ ले आया। इसके बाद मौजूद लोगों ने तरह तरह की बातें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
राठ कोतवाली के धमना गांव निवासी उदयभान लोधी की पुत्री पूनम की शुक्रवार को गोद भराई थी। मझगवां थाने के टोलारावत गांव से करीब दो दर्जन लोग आए थे। गोद भराई कार्यक्रम में गांव, परिवार व रिश्तेदार शामिल हुए। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों का खाना शुरू हुआ।
गोद भराई का खाना खाने के बाद बीमार हुए कई लोग
- फोटो : अमर उजाला
खाने में छोला, पनीर की सब्जी और खीर थी। गांव के शिवकुमार ने बताया सब्जी में खोया डाला गया था। खोया पुराना होने से रात करीब 11 बजे अचानक भोजन करने वाले लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। इस पर रात करीब 12 बजे सभी को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी के डा. महेंद्र वर्मा ने बताया उल्टी दस्त से बेहाल लोगों का इलाज किया जा रहा है। हालत में सुधार है। उन्होंने बताया खाने कोई ऐसी चीज मिलाई गई है जो खराब थी।