फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन और परिजन थे जयमाल में व्यस्त तभी हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश

Fri, 18 Jan 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विदाई के समय जाती दुल्हन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान चाेरों ने वधू पक्ष के सोने चांदी के जेवर और नकदी पर मौका देखकर हाथ साफ कर लिया। फेरों के समय जब वधू पक्ष के लोग जेवरात लेने के लिए गए तो कमरे का सामान बिखरा हुआ देखा। जेवराताें की चोरी से वधू पक्ष के यहां हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


थाना जलालपुर के मेन बाजार निवासी ओम बाबू गुप्ता की पुत्री आरती की शादी कस्बे के विवाह पैलेस हाल में गुरुवार रात थी। कस्बे के चौबट्टा मोहल्ला निवासी देवेंद्र गुप्ता बरात लेकर पहुंचे। रात 10.30 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। तभी वधू पक्ष के कमरे में शौचालय से घुसे चोरों ने दुल्हन की नथनी, बेंदी, दो अंगूठी, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, सहित पर्स में रखे 90 हजार रुपये पार कर लिए।

इतना ही नहीं दुल्हन की भाभी सीमा के पर्स से सोने की दो अंगूठी, दो चेन, बिछिया, पायल और एक मोबाइल भी पार कर दिया। वहीं खुजराहो के राजनगर निवासी पूजा के पर्स से चोर मोबाइल, अंगूठी, और सात हजार रुपये चुरा ले गए। दुल्हन के भाई रवि गुप्ता ने बताया कि चोर दूसरे कमरे से बाथरूम की दीवार फांदकर कमरे में घुसे थे। उस समय सभी लोग जयमाल में व्यस्त थे। फेरों के समय जब जेवरातों की जरूरत पड़ी तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बाथरूम में खाली पर्स मिले हैं। रवि के मुताबिक चोरों ने सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। रवि ने बताया कि मैरिज हाल के मैनेजर ने पहले नीचे वाले कमरे दिए थे लेकिन ऐन मौके पर छत में हमें शिफ्ट कर दिया। दो कमरों के बाथरूम की दीवार ऊपर से खुली हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज देखा तो चोर काला पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें