फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को लेकर जा रही कार सैकड़ों फीट नीचे नदी में जा गिरी, इसलिए बच गई जान

Fri, 18 Jan 2019 02:07 PM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नदी में गिरी कार
विज्ञापन
इटावा जिले में गुरुवार रात को दूल्हे को लेकर जा रही बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार सैकड़ों फीट नीचे नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार नदी में गिरते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड के ग्राम रानीपुरा निवासी विदुर भदौरिया के नाती रवि की बरात औरैया के बिधूना कस्बे के इंद्रपाल के यहां जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए विदुर भदौरिया के रिश्तेदार भिंड से टवेरा गाड़ी से बिधूना जा रहे थे। जैसे ही कार अहनैया नदी पुल के पास पहुंची, कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार नदी में जा गिरी।

कार में सवार दूल्हा रवि, चचेरे बाबा सुखनंदन, धनवीर, मौसेरे भाई सनु, मनु, मोनू, गुड्डू निवासी ग्वालियर और उदयवीर व कांता सिंह निवासी फतेहगढ़ सहित शादी की फोटोग्राफ्री करने आए व ड्राइवर भी घायल हो गया।
विज्ञापन


चना पर सीओ विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। बाहरपुरा के पास अहनैया नदी का पुल खतरनाक है। यहां पर एस आकार का घेरा होने के कारण तेजी से आने वाले वाहन असंतुलित हो जाते हैं और नदी में जा गिरते हैं। पिछले छह महीने में करीब एक दर्जन घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं। पुल की एक साइड की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें