फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों का माल चुराया, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Dec 2021 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में चोरों ने दो घरों में धाबा बोला। पीड़ित के अनुसार चोर 20 हजार की नकदी और करीब 1.5 लाख कीमत के गहने चोरी कर ले गए। फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंद नगर व बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी, गहने समेत लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं।
विज्ञापन


बाबूपुरवा नया सेंटर ग्राउंड के पास कॉलोनी में रहने वाले अवधेश कुमार मिश्रा कलक्ट्रेट कैंटीन से रिटायर्ड हैं। शनिवार शाम करीब आठ बजे घर पर ताला बंद कर परिवार के साथ एक समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी मिली।

पीछे वाले दरवाजे से अंदर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर 20 हजार की नकदी और करीब 1.5 लाख कीमत के गहने चोरी कर ले गए। फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। वहीं, दबौली में बाजपेई स्टोर के पास रहने वाले चेतन त्रिवेदी, पत्नी मीना व बेटी देव्यांशी के साथ शनिवार सुबह घर में ताला बंद कर काम से गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 8 बजे लौटे तो पहली मंजिल पर लगा चैनल टूटा देख चोरी का पता चला। मीना के अनुसार चोरों ने करीब 50 हजार के गहने और 35 हजार की नकदी पार कर दी। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर पेड़ के सहारे घर में घुसता नजर आया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें