फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पुलिसकर्मी को धक्का देकर हिरासत से भागे थे चोर, एसओजी सहित तीन टीमों ने 15 घंटे में किया गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: मामले में सिपाही हरवंत सिंह और उरई कोतवाली में ही कार्यलेख में तैनात कांस्टेबल जसवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित की थी, जिन्होंने 15 घंटे के अंदर ही फरार हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में सिपाही को धक्का देकर भागे चोरों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था। शहर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से चोरी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के लहारिया पुरवा निवासी बच्चन रजक, छोटू उर्फ काली व सुशील नगर निवासी धर्मेंद्र खंगार निवासी  को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

इनके पास से 58 सौ रुपये और चोरी के घंटे बरामद किए थे। तीनों चोरों को उरई कोतवाली के लॉकअप रूप में बंद किया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह चोर ने खुद के बीमार होने का नाटक किया था। इसके बाद इलाज के लिए ले जाने की गुहार लगाई थी, जब ड्यूटी पर तैनात  सिपाही हरवंत सिंह ने उसे देखने के लिए जैसे ही लॉकअप का गेट खोला था।
सिपाही को धक्का देकर लॉकअप से भाग गए थे आरोपी
तब बच्चन रजक और छोटू उर्फ काली सिपाही हरवंत सिंह को धक्का देकर लॉकअप से भाग गए थे। इस मामले को लेकर भागने वाले चोर बच्चन रजक, छोटू उर्फ काली के अलावा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल हरवंत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 262, 261 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

15 घंटे के अंदर ही दोनों को पकड़ा
साथ ही, सिपाही हरवंत सिंह और उरई कोतवाली में ही कार्यलेख में तैनात कांस्टेबल जसवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित की थी, जिन्होंने 15 घंटे के अंदर ही गुरुवार देर रात को फरार हुए दोनों चोरों बच्चन रजक और छोटू उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें