फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसपोर्ट पर रखे सात गत्ते माल उठा ले गए ई-रिक्शे से आए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट के बाहर रखे सात गत्ते ई-रिक्शे से आए तीन चोर लाद ले गए। गत्तों में हार्डवेयर का सामान था। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। माल गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर को वारदात की जानकारी हुई जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


किदवईनगर निवासी श्याम शुक्ला का रत्तूपुरवा इलाके में वरुणा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन नाम से ट्रांसपोर्ट है। श्याम ने बताया कि एक मार्च को अलीगढ़ से छाबड़ा ट्रांसपोर्ट ने जौनपुर भेजने के लिए सात नग हार्डवेयर का सामान उनके यहां बुक कराया था। इसे ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा गया था। आरोप है कि एक मार्च को देर रात ई-रिक्शा से चालक समेत तीन लोग आए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट के बाहर रखे हार्डवेयर के सात नग उठाकर ई-रिक्शे में लादे और चले गए। जौनपुर में माल नहीं पहुंचने पर दुकानदार ने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तब चोरी का पता चला। शुक्रवार दोपहर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा संग ट्रांसपोर्टर श्याम गर्ग, लवी गांधी आदि थाने पहुंचे और तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जूही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के आने और जाने वाले रास्तों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें