फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उपकेंद्र की मेनलाइन के 12 खंभे तोड़कर तार ले गए चोर

Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। जटियापुर 132केवी ग्रिड उपकेंद्र से डेरापुर उपकेंद्र को आई 33 केवी लाइन के 12 खंभे तोड़ कर तार चोरी कर लिए गए। इससे डेरापुर उपकेंद्र ठप हो गया। डेरापुर कस्बा समेत 100 गांवों की बिजली गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार देर शाम तक गुल रही। बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

डेरापुर उपकेंद्र में जटियापुर ग्रिड से लाइन आई है। गुरुवार रात कलेनापुर से फिरोजापुर बंबा पटरी के बीच एक किलो मीटर की दूरी पर चोरों ने पहले एचटी लाइन में रस्सा बांध कर फाल्ट किया। इसके बाद एक के बाद एक किलो मीटर दायरे में 12 बिजली के सीसी खंभे तोड़ दिए। खंभे टूटने से डेरापुर उपकेंद्र ठप हो गया। रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुए फाल्ट को लेकर बिजली कर्मचारी भी काफी देर तक आपूर्ति होने का इंतजार करते रहे।
देर रात तक बिजली न आने पर फाल्ट की जानकारी हुई। तब तक चोर खंबे तोड़ कर कीमती तार काटकर ले जा चुके थे। सुबह तक बिजली न आने पर लाइनमैन व बिजली कर्मचारियों पेट्रोलिंग की तो फिरोजापुर के पास खंभे टूटे मिले और तार गायब थे। इधर खंभे टूटने व तार चोरी हो जाने से डेरापुर उपकेंद्र से जुड़े कस्बा डेरापुर समेत 100 गांव की बिजली गुल हो गई। 30 घंटे से अधिक तक बिजली न आने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर ठप हो गए। वहीं सबसे बड़ी परेशानी सबमर्सिबल चलाने को लेकर हुई। सबमर्सिबल न चलने से लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर लोग हैंडपंप का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार देर शाम तक बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

......................
पूरी रात गुल रही इन गांवों की बिजली
डेरापुर उपकेंद्र की आपूर्ति गुरुवार रात 11:40 बजे ठप हुई। उपकेंद्र ठप होते ही डेरापुर कस्बा व उससे जुड़े अगवासी, भड़ावल, कुड़ावल, फत्तेपुर, परौंख, नुनारी, बलाई, गुरियापुर, रतनियापुर, गलुवापुर, बिसोहा, नुनारी, बलाई, जिगनिश, सरगांव खुर्द, सब्दलपुर, ननथू, डूंडीबरी, बिरिया, सनिहापुर, सलेमपुर, ख़िरवा समेत 100 में अंधाकुप रहा।
....................
रात में मच्छरों ने किया परेशान
डेरापुर कस्बा के कबीर नगर वार्ड के रहने वाले राम आसरे प्रजापति, कृष्णा नगर के राजू तिवारी, विवेक सविता, गांधीनगर के पूर्व सभासद फरीद अहमद, नरायननगर के मुजीब अहमद, प्रतापनगर के अच्छन अहमद, छोटे सविता आदि ने बताया कि बिजली न आने से रात भर मच्छरों ने परेशान किया। सुबह होने पर पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। वहीं फत्तेपुर गांव के जमील खां, जेपी दोहरे, उदनापुर के हिम्मत सिंह आदि ने बताया बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से पानी की टंकी नहीं भर पाई। इससे गांवों में आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं खेतों पर किसानों सिंचाई नहीं कर सके।
...............
वर्जन....
जटियापुर ग्रि़ड से डेरापुर उपकेंद्र तक आने वाली विद्युत लाइन के 12 पोल तोड़ कर तार चोरी किए गए हैं। जिससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई है। स्टोर से सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। विद्युत कर्मियों की टीम कार्य कर रही है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं जेई ने तार चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। - सुमित कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें