फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरानी बनकर काम करने आई चोरनी दिल्ली से गिरफ्तार, लाखों के जेवर चोरी कर हो गई थी फरार

Sat, 03 Aug 2024 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑनलाइन सर्च कर नौकरानी तलाशने वाले स्वरूपनगर निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी के घर से लाखों का माल चोरी करने वाली चोरनी को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई चोरनी की पहचान मूल रूप से असम के जिला उदय गुड्डी के धनसरी की रहने वाली आकाशी के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस पहले ही उसके गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वरूपनगर के नागेश्वर विला निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी राहिल मोहम्मद की पत्नी नेहा सिद्दीकी ने बीते जुलाई माह में नौकरानी पर घर में 20 लाख रुपये की चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नेहा का ऑनलाइन सर्च करने पर नौकरानी के लिए दिल्ली की एक फर्म श्री राधे-राधे एजेंसी से संपर्क हुआ था। इन्होंने नही 19 जुलाई को चोरनी आकाशी को भेजा और तीन दिन में माल चोरी कर वह फरा हो गई।

इस जानकारी के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाने पर दिल्ली के सुलेमाननगर, प्रेम नगर निवासी धीरेंद्र ने फर्जी दस्तावेज के सहारे तैयारी की गई वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन नौकरानी तलाश करने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था। जांच के आधार पर पुलिस ने धीरेंद्र व बिहार के मधुबनी निवासी मनीष कुमार यादव, दिल्ली के प्रेमनगर कालोनी निवासी संदीप कुमार सोनी को गिरफ्तार किया था। हालांकि माल चोरी करने वाली फरार हो गई थी। गुरुवार को एक टीम ने आकाशी को दिल्ली में उसके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया। चोरी का माल बरामद करने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लेकर आई। वहां दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें