फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माती में बनेगा वृद्धाश्रम भवन, जमीन चिह्नित

Sat, 03 Aug 2024 04:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय माती में समाजकल्याण विभाग का वृद्धाश्रम भवन बनेगा। हालांकि यह भवन कितने मंजिल का होगा और यहां किस तरह की सुविधाएं होंगी। यह अभी साफ नहीं हुआ है। फिलहाल भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा गया है। इस पर माती में ईको पार्क सामुदायिक भवन के पास जरूरत की भूमि चिह्नित की गई है। जल्द ही इसका प्रस्ताव समाज कल्याण निदेशालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धाश्रम का संचालन होता है। जिले के रनियां में शेरपुर मार्ग पर वृद्धाश्रम सरकारी व निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) पर संचालित किया जा रहा है। अब मौजूदा समय में 150 से अधिक बुजुर्ग आवासित हैं। बता दें कि पूर्व में अकबरपुर नगर में आघू मार्ग पर इसी तरह की पीपीपी मॉडल पर वृद्धाश्रम चल रहा था। मगर कुछ खामियों की वजह से करार खत्म कर दिया गया।
मौजूदा वृद्धाश्रम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी से अधिक दूरी पर है। शासन की ओर से जिला मुख्यालय के पास वृद्धाश्रम बनाए जाने की प्राथमिकता है। इसको लेकर प्रस्ताव मांगा गया है। करीब 1800 वर्ग मीटर भूमि पर वृद्धाश्रम बनेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से अकबरपुर तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर वृद्धाश्रम के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इस पर तहसील प्रशासन की ओर से माती में जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

...................
वर्जन .......
माती ईकोपार्क सामुदायिक भवन के पास तहसील प्रशासन की ओर से जमीन चिह्नित की गई है। निदेशालय स्तर से फिलहाल जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित भवन की लागत आदि के संबंध में निदेशालय स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रज्ञा शंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कानपुर देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें