फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: चोरों ने तोड़ी एटीएम मशीन, रुपये निकालने में असफल

Thu, 21 Jan 2021 12:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ी एटीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली के कस्बा सिकंदरपुर में जीटी रोड किनारे हिटाची कंपनी के एटीएम मशीन को चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त कर दी। चोर मशीन में रखे कैश तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन


सुबह एटीएम में चोरी के प्रयास की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। कस्बा निवासी महेश चंद्र गुप्ता के मकान में एक साल पहले हिटाची कंपनी का एटीएम लगाया लगाया गया था।

इस एटीएम से सभी बैंकों के खाते से एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की सुविधा थी। बुधवार रात चोरों ने एटीएम केबिन के शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने मशीन से रुपये चोरी करने के लिए मशीन को तोड़ दिया।
विज्ञापन


बेखौफ चोरों ने मशीन को तो काफी क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन कैश चोरी नहीं कर पाए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें