फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकानदार को घेरकर पीटा, पुलिस के सामने से भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा छह में घर लौट रहे दुकानदार को हिस्ट्रीशीटर के बाइक सवार साथियों ने घेर कर पीटा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस के सामने ही आरोपी भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


गुजैनी के ब्लॉक निवासी सन्नी श्रीवास्तव की बर्रा-2 में काॅन्फेक्शनरी दुकान है। शनिवार देर रात घर लौटते समय बर्रा छह भगवती गेस्ट हाउस के पास तीन बाइकों पर सवार हैडन ठाकुर, विशाल उर्फ चिंटू, सुमित कटियार, शिवम सिंह चौहान और दो अज्ञात ने सन्नी पर हमला कर दिया। लोगों ने यूपी-112 पर इसकी सूचना दी। पीआरवी पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस लहूलुहान हालत में सन्नी को कांशीराम अस्पताल ले गई। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें