फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजकीय आईटीआई पांडुनगर में लगे मेले में 67 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में सोमवार को रोजगार मेला लगा। इसमें नोएडा की जीनस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के 67 युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन



मेले में लगभग 92 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया। युवाओं का चयन टेक्नीशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों के लिए किया गया। अभ्यर्थियों को 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन की पेशकश की गई। मेले में कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे।

सुबह से ही इंटरव्यू के लिए कतारें लगी रहीं। कंपनी प्रतिनिधियों ने योग्यता और कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। नोडल प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर आईटीआई लाल बंगला की प्राचार्य चंदन चौरसिया, प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस सेल से विवेक शुक्ला और अमित दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें