फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभ्यर्थी को पीटकर लूट ले गए कार, लौटाने के बदले मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गीतानगर में चाय की दुकान पर दोस्त की कार की चाबी देने से मना करना अभ्यर्थी रंजीत कुमार पाल को भारी पड़ गया। तीन युवकों ने पहले युवक को जमकर पीटा, फिर गालीगलौज करते चाबी छीनने के बाद कार लूटकर भाग निकले। आरोप है कि कार वापस मांगने पर युवकों ने व्हाट्सएप के जरिये 80 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। काकादेव थाना पुलिस ने देवा ठाकुर, ओम यादव और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना बीते सोमवार की है।
विज्ञापन

कौशांबी के नौहाही गांव निवासी रंजीत कुमार काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 26 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने दोस्त मैनपुरी निवासी रमन राजपूत के साथ गीतानगर स्थित शंकर चाय वाले की दुकान पर चाय पीने गए थे। दोनों अपने दोस्त शिवांक की कार से गए थे। कार दुकान के पास खड़ी कर चाय पी रहे थे।
आरोप है कि काकादेव में ही कोचिंग करने वाले कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी देवा ठाकुर, ओम यादव और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे। तीनों ने कार के बारे में पूछताछ की। रंजीत ने बताया कि कार उनके दोस्त की है। इस पर तीनों कार की चाबी मांगने लगे।
विज्ञापन

रंजीत ने चाबी देने से मना किया तो तीनों ने हाथापाई शुरू कर दी। जबरन चाबी छीन ली। विरोध करने पर हत्या की धमकी देते हुए कार लूटकर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक कार में उनका आधार कार्ड और करीब पांच हजार रुपये भी थे।
घटना की जानकारी उन्होंने कार मालिक शिवांक को दी। आरोप है कि कार वापस मांगने पर आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर 80 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने व्हाट्सएप चैट पुलिस को सौंपी है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें