कानपुर। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 21 डेंगू के रोगी मिले। इस सीजन में अभी तक एक दिन में इतने रोगी नहीं मिले हैं।
शहर में अब डेंगू रोगियों की संख्या 327 हो गई है। बाबूपुरवा, चौबेपुर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सिविल लाइंस, स्वरूपनगर जैसे इलाकों में ये रोगी मिले हैं। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। संवाद