आल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटलैक्चुअल्स की ओर से रविवार को स्टेप एचबीटीआई के सभागार में ‘औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण’ विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य वक्ता एचबीटीआई के प्रोफेसर आरके त्रिवेदी ने कहा कि भौतिक आवश्यकताओं के लिए औद्योगिक विकास आवश्यक है, पर विकास योजनाबद्ध तरीके से होना चाहिए। उद्योगों का विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों संभव हैं लेकिन प्लानिंग और सरकारी नीतियों की कमी है। कार्यक्रम के अंत में सात लोगों को कानपुर रत्न से सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालाें में ब्रिगेडियर सुधींद्र इतनाल, डॉ. मंजूलिका वाजपेयी, सुनील वैश्य, सुधींद्र कुमार जैन, शशि कुमार वाजपेयी, संदीप कुमार मिश्रा और मुकेश श्रीवास्तव को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट करने के लिए कानपुर रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी हुआ।