फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएम ग्रिड योजना में बन रही सड़कों पर दिव्यांगों के लिए होगा रैंप, यूरिडा के सीईओ ने किया निरीक्षण

Sun, 15 Dec 2024 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ये सड़कें अत्याधुनिक हरित तकनीकी मानकों के अनुसार विकसित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और पैदल चलने वालों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराते हुए नवीनतम स्वरूप प्रदान करना है।
विज्ञापन
सड़क की हुई दुर्दशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों पर विकलांगों व नेत्रहीनों के लिए फुटपाथ पर टेक्टाइन और रैंप बनाए जाएंगे। इससे उन्हें सहूलियत होगी। यह बात गुरुवार को अरबन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर विकास विभाग के विशेष सचिव एमबी सिंह ने कही।

विज्ञापन

वह योजना के तहत बनने वाली शहर की तीनों सड़कों का भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। टीम के साथ एमबी सिंह बर्रा बाईपास से कर्रही रोड होते हुए रामबाग तिराहे से हमीरपुर मुख्य मार्ग तक (लंबाई 6.10 किमी) गए। बाद में अलंकार गेस्ट हाउस से बाबा कुटी होते हुए साउथ एक्स माॅल तक और बगिया क्रॉसिंग से होते हुए केसा सबस्टेशन तक गए।

Trending Videos

हरित तकनीकी मानकों के अनुसार विकसित की जा रही हैं सड़कें
इस दौरान कार्यों की भौतिक प्रगति की तकनीकी रूप से समीक्षा की गई। बताया गया कि सड़कें अत्याधुनिक हरित तकनीकी मानकों के अनुसार विकसित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और पैदल चलने वालों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराते हुए नवीनतम स्वरूप प्रदान करना है। निरीक्षण में नगर आयुक्त सुधीर कुमार, मुख्य अभियंता सिविल, जोनल अभियंता-2 अमित सिंह, यूरिडा कंसलटेंड अदवित जानी आदि रहे।

सड़कों के निर्माण के लिए नहीं काटे जाएंगे पेड़
सीएम ग्रिड योजना में चिह्नित सड़कों के निर्माण के पेड़ नहीं काटे जाएंगे। नगर निगम के पेड़ काटने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए यूरिडा ने संसोधित डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सीएम ग्रिड योजना फेज-1 और फेज-2 के तहत 10 सड़कें बनवा रहा है। शासन ने इन सड़कों के निर्माण, डिजाइन से लेकर मानक के अनुरूप कार्य कराने के लिए निगरानी आदि की जिम्मेदारी यूरिडा (अरबन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी) को सौंपी है।

विज्ञापन

नगर निगम के पेड़ काटने के प्रस्ताव पर यूरिडा ने जताई आपत्ति
नगर निगम ने इस योजना में शामिल नौबस्ता बंबा को कर्रही से जोड़ने वाली सड़क बनवाने से पहले इस सड़क के दोनों तरफ लगे हरे पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी, जिस पर यूरिडा ने आपत्ति कर दी। यूरिडा के डिप्टी सीईओ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने पर्यावरण के अनुकूल सड़कों के निर्माण की बात कहते हुए कार्य की डिजाइन में परिवर्तन कराकर संशोधित डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें