फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए मैच का नहीं होगा लाइव प्रसारण, टिकटों के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों का इस बार लाइव प्रसारण टीवी और मोबाइल पर नहीं होगा।
विज्ञापन

सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट की कीमतें बेहद किफायती रखी गई हैं। टिकटें ऑनलाइन बुक माई शो के साथ-साथ शहर के सात काउंटरों से भी खरीदे जा सकते हैं। स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए डिजिटल स्कोर बोर्ड और डीजे प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की गई है। इस बार भारतीय-ए टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ एशिया कप में धूम मचा चुके अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी खेलेंगे।

टिकट की दरें-
100 रुपये- सी स्टाल, बी जनरल
200 रुपये- सी बालकनी
250 रुपये- पवेलियन ग्राउंड
499 रुपये- वीआईपी पवेलियन, पवेलियन बालकनी
यहां से टिकट काउंटर
ग्रीनपार्क स्टेडियम, बाटू टेलीफोन पाइंट (गोविंदनगर और लाजपतनगर), यूनिसेफ मोबाइल (लालबंगला), स्माइल स्टोर (बिरहाना रोड), हीरा टेलीकम्युनिकेशन (कल्याणपुर), ड्रीम्स टेलीशॉप (यशोदानगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें