गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज
आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के लापरवाही के कारण हादसा हुआ। बताया कि निर्माण स्थल के पास लाइट, साइनेज, रिफ्लेक्टिव संकेत व एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं थी। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एक दोस्त अभी भी बेड पर, दूसरे की आंखों में गंभीर चोट
बैंककर्मी शिवम रिजेंसी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभी भी बेड पर है। रेलवे कर्मी अभिषेक की आंखों का इलाज चल रहा है। परिजनों की मानें तो उसकेे दोनों आंखों की रोशनी आधी हो गई है। उनके परिजनों ने भी एनएचएआई के अधिकारियों पर ही लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
न तो एंबुलेंस थी और न ही कर्मचारी
राजेश कुमार का कहना था कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर न तो एंबुलेंस थी और न ही कोई कर्मचारी था। इसके चलते बच्चों को समय से इलाज नहीं मिल सका था। घटना के तीन घंटे बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हैलट भेजा था।