फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक का शव घर आने पर मची चीत्कार

Fri, 08 May 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। बाराबंकी में मंगलवार देर रात को हुए हादसे में रूरा के युवक की जान चली गई थी। गुरुवार तड़के शव घर आने पर चीत्कार मच गई। दोपहर बाद परिजन ने खेरेश्वर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के निजी सचिव चंद्रजीत सिंह उर्फ मिंटू यादव ने बताया कि भतीजा विवेक यादव (24) मंगलवार को अपने मित्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाराबंकी गया था। बरात से वापस आते समय बाराबंकी के सफेदाबाद के पास सड़क हादसे में भतीजे की जान चली गई। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार को शव घर लाया गया। शव घर आने पर परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
पिता ओम यादव ने बताया कि बेटा विवेक नासिक महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार को उसको वापस नासिक जाना था लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा हमेशा के लिए उन सबको छोड़कर चला जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी गुप्ता, मंजूर अहमद, नरेंद्र यादव, विजय यादव, सभासद संजय यादव, निशांत सिंह सहित अन्य भाजपा व सर्वदलीय नेताओं ने घर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें