फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिजिटल माध्यम से होगी स्व-गणना 21 मई तक चलेगा अभियान

Fri, 08 May 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल माध्यम से हो रही स्वगणना के लिए 21 मई तक अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनप्रतिनिधियों ने स्वगणना की और आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वगणना करने की अपील की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व विधायक पूनम संखवार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्वगणना की। राज्यमंत्री ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसके आधार पर विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निर्धारण किया जाता है।
कहा निर्धारित समय में स्वगणना पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी दर्ज की जानी है। इससे जनगणना कार्य पारदर्शी, सुगम व समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सकेगा। कहा कि पहली बार व्यापक स्तर पर डिजिटल स्वगणना की जा रही है। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें