पुलिस को मौके से घटना में प्रयुक्त बाइक मिली
भीड़ ने पकड़े गए राजीव को पुलिस से छुड़वा लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। ऐसे में माधौगंज पुलिस वहां से भाग निकली। सूचना पर स्थानीय पुलिस व सीओ सिटी कमलेश कुमार मौके पहुंचे। पुलिस को मौके से हरदोई में घटना में प्रयुक्त बाइक मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
लोगों ने मारपीट कर राजीव को पुलिस से छुड़वा लिया
वहीं, इस संबंध में माधौगंज थाना प्रभारी केके यादव से बात की गई तो पूरी बात सुनने के बाद फोन काट दिया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि जनपद हरदोई थाना माधौगंज पुलिस ने राजीव गिहार की तलाश में दबिश मारी थी। लूट के मामले में राजीव को पकड़ लिया, तभी परिजनों व बस्ती के लोगों ने मारपीट कर राजीव को हरदोई पुलिस से छुड़वा लिया। मौके पर फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है। मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है।