फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिले में परिवहन लाइसेंस पोर्टल पर कोई आवेदन लंबित नहीं

Mon, 30 Jun 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले का परिवहन विभाग लाइसेंस बनाने के मामले में अव्वल है। यह बात परिवहन विभाग से एक जनवरी से 10 जून 2025 के मध्य आवेदनों की हुई समीक्षा में सामने आई है। इस अवधि में जिले में करीब 4300 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनका सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है और अब कोई भी आवेदन लंबित नहीं है।
विज्ञापन

जिले को लाइसेंस बनाने के लिए 108 की स्लाट आवंटित है। जिसमें प्रतिदिन करीब 25 से 30 आवेदक ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आते हैं। इनमें अगर अनुपस्थित व फेल होने वाले आवेदकों को छोड़ दें, तो सभी का लाइसेंस भेजा जा चुका है। एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से आवेदकों को बहुत सुविधा हो गई है। इन्हें कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। एक जनवरी से 28 जून तक करीब 10703 लर्निंग लाइसेंस के आवेदन ऑनलाइन या फिर कार्यालय से हुए हैं। इन्हें टेस्ट के लिए निर्धारित तिथि पर कार्यालय बुलाया जाता है। जिसमें पास होने वाले आवेदकों को लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें