फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली कटौती पर किसानों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह चौहान का स्वागत करते भाकियू कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ।भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत मऊ कस्बे में हुई। पंचायत में पदाधिकारियों ने बिजली की आपूर्ति सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह चौहान ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों मेें बिजली की आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि लघुडाल के पंप कैनालो द्वारा संचालित नहरों के रखरखाव में विभाग द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसमें बनकट सोनेपुर लमियारी पश्चिम पताई पम्पकैनलों के नवीनीकरण करण के लिए करोड़ों की धनराशि दुरुपयोग किया गया है।
डॉ. दिवजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष जालौन दिनेश प्रताप, जिला प्रवक्ता भगत सिंह राजपूत, राजपाल सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सिंह, ओमनारायण गर्ग, मंडल सचिव उदयनारायण सिंह, जिला संरक्षक छोटेबाबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें