नवादा खुर्द कला गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाद जांच के दौरान मौजूद लोग।
बकेवर। ग्राम नवादा खुर्द कला गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर तीन हजार की नकदी समेत ढाई लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी।
थाना लवेदी के ग्राम नवादा खुर्द कलां निवासी प्रविंद्र सिंह घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। पत्नी और बच्चे इटावा में रहते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब प्रविन्द्र अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला डालकर गांव के बाहर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर चल रहे भजन कीर्तन सुनने के लिए गया था। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। यहां कमरे के अंदर रखे बक्सों और अलमारी के लॉक तोड़ कर चोरी की घटना अंजाम दिया। प्रविंद्र सिंह लौटा तो देखा कि घर के अंदर अलमारी और बक्सों के खुले होने और बिखरा पड़ा है।
उसने डायल 112 पुलिस फोन किया। प्रविन्द्र ने बताया चोर बक्सों में रखे एक सोने का हार एक सोने की अंगूठी,एक जंजीर एक जोड़ी चांदी की पायल के अलावा पीतल के बर्तन व दुकान की गोलक में रखे तीन हजार रुपये ले गए हैं। लवेदी थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि आपसी विवाद की सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।