फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कपड़ा दुकानदार सहित दो घरों में चोरी, छत के रास्ते से घर मे दाखिल हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Nov 2023 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: ऋषभ के मुताबिक इस बीच मेरी नींद खुल गई। मेरे जागने की आहट पाकर चोर उक्त सामान लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि मेरी नींद खुल गई, नहीं तो बहन के जेवर भी चले जाते।
विज्ञापन
टूटी हुई अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में छत के रास्ते से मकान में घुसे चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवारों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हुसैनगंज में तिवारीपुर के ऋषभ त्रिवेदी की कस्बा में रेडीमेड की दुकान है।

विज्ञापन

रविवार की रात ऋषभ के घर मे पीछे खंडहर से चोर छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। ऋषभ ने बताया कि हमारे परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। जीने से उतर कर चोरों ने कमरे के अंदर आलमारी में रखा करीब डेढ़ लाख का जेवर व 50 हजार नकद चुरा ले गए।
ऋषभ के मुताबिक इस बीच मेरी नींद खुल गई। मेरे जागने की आहट पाकर चोर उक्त सामान लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि मेरी नींद खुल गई, नहीं तो बहन के जेवर भी चले जाते। उधर, पड़ोसी सुनील चौरसिया के घर मे भी छत के रास्ते से चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुनील ने बताया कि कि सोने की झुमकी तथा 5 हजार नकद चोरी हो गए हैं। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें