फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, 40 लाख का माल गायब

Sat, 03 Jun 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इटावा शहर के कोतवाली इलाके में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि एक घर से चोरों ने गुरुवार रात 40 लाख का माल चुरा लिया। इसकी भनक पड़ोसियों तक को नहीं लगी। चोरों ने मकान मालिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन


इटावा शहर के कोतवाली में ठेकेदार राम अवतार यादव रात के समय अपने पूरे परिवार समेत गांव में चल रहे भंडारे में शामिल होने गए थे। भंडारे के बाद घर के दो बच्चे सबसे पहले घर के भीतर दाखिल हुए तो वहां का हाल देख उनका मुंह खुला का खुला रह गया। 

घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था उन्होंने इसकी जानकारी फौरन अपने माता-पिता को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। राम अवतार ने पुलिस को जानकीरी दी कि घर से नगदी समेत सारे जेवरात गायब हैं। लगभग 40 लाख का माल चोरी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  -इटावा में बड़ी चोरी
-रात के समय वारदात को दिया अंजाम
-घर में नहीं था कोई मौजूद
-पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक
-पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें