यूपी के उन्नाव जिले में पतंजलि स्टोर में एक महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 104 गत्ते माल बरामद कर लिया है। स्टोर में चोरी करने वाले 12 आरोपी बांदा जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने उन्नाव के अलावा रायबरेली में भी एक गोदाम से चोरी की थी।
सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर 104 गत्ते माल बरामद हुआ है। यह माल आरोपी निजी ट्रक से दूसरे स्थान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। रायबरेली पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया था। उन्हाेंने बताया कि रायबरेली पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी चोर बांदा जनपद के रहने वाले हैं। वह आसपास के जिलों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।