हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव निवासी युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ये कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार, मझिगवां निवासी राजकुमार (24) पिछले आठ साल से हरिद्वार में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो दिन पहले वह गांव आया था। गुरुवार रात घर से किसी समय निकल गया और सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।