फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने युवक को रौंदा

Tue, 05 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे दंपति को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मूसानगर थाना क्षेत्र के छोटेपुरवा निवासी अतर सिंह (25) पत्नी हेमलता (20) को लेने ससुराल मुन्नापुरवा गया था। पत्नी को लेकर बाइक से घर जा रहा था। तभी पातेपुर लालपुर गांव के पास हाइवे पर रोडवेज बस ने पीछे से बाइक सवारों को रौंद दिया। अतर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। पत्नी हेमलता गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि अतर सिंह की शादी 14 मार्च को हुई थी। सोमवार को ससुराल से पत्नी को विदा कराकर घर आ रहा था।

 पोस्टमार्टम हाउस में पुत्र अतर सिंह के शव के पास बिलख रही मां रामसखी बार बार कह रही थी कि अपने बबुआ को बडे़ प्यार दुलार से पाला था। भगवान आपने मेरे बुढ़ापे का सहारा काहे छीन लिया। मृतक के पिता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि दो बेटियों के बीच अतर सिंह उसका इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें