भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे बंबा पुलिया में एक युवक
का शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटनास्थल को देखकर स्थानीय लोग घटना को हत्या बता रहे हैं। जबकि पुलिस ने
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
कस्बे
के बंबा पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगों
की भीड़ लग गई। मृतक की जेब में मिले फोन से संपर्क करने पर कानपुर नगर
घाटमपुर क्षेत्र के शाखा जनवारा निवासी जयपाल और अज्जू ने पहुंचकर मृतक की
पहचान गांव के ही जगराम के पुत्र शैलेंद्र पाल (22) के रुप में की।
पिता
जगराम का कहना है कि उसकी शादी सात दिसंबर को भोगनीपुर क्षेत्र के मऊखास
गांव में होनी थी। शैलेंद्र सूरत गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता था।
शादी के लिए घर आया था। गत की गुरुवार शाम पांच बजे बिना बताए घर से चला
गया। देररात न पहुंचने पर पता किया जाता रहा, कोई जानकारी नहीं मिल रही थी।
पिता ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं है। समझ में नहीं आ रहा है कि
शैलेंद्र यहां आया कैसे।
ट्रेन पटरी से शव 20 फुट दूर पुलिया के नीचे
पड़ा है। चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि
हत्या करके शव को पटरी पर रखकर फिर पुलिया के नीचे फेंका गया। उपनिरीक्षक
एआर चौधरी ने बताया कि मृतक की जेब से मतदाता पहचान पत्र, कंपनी का पहचान
पत्र मिला है। मृतक के पिता की सूचना पर रिपोर्ट लिखकर शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा गया है। मोबाइल और चार सिम मिले हैं। जांच की जाएगी।