गजनेर थाना क्षेत्र के नंगापुर गांव के बाहर खेतों पर एक युवक की हत्या कर
शव फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। युवक की लाश के सिर और चेहरे पर चोटों के
निशान थे। ग्रामीण जब सुबह जब गांव के बाहर खेतों पर गए तो शव पड़ा देख
पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त उसके पड़ोस के गांव में रह रहे बहनोई
ने की।
मृतक के बहनोई उदय प्रकाश पुत्र भिक्खू निवासी शेरपुर तरौंदा ने
बताया कि उसका साला राकेश कुमार (30) पुत्र सूबेदार निवासी बिजौना थाना
सट्टी का ररूआ गांव की एक महिला के साथ मित्रता थी। वहीं पर उसका अक्सर आना
जाना था। उसने बताया कि दो दिन पहले साला राकेश कुमार घर से निकला था और
सोमवार को उसका शव नंगापुर गांव के बाहर खेतों पर पड़े होने सूचना मिली। इस
पर वह मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष गजनेर भीमसेन पौनिया ने मृतक के बहनोई
उदय प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले
की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों
ने बताया युवक का सिर खेतों में भरे पानी में दबा हुआ था । इससे आशंका
व्यक्त की जा रही है कि उसका सिर पानी में डुबोकर हत्या की गई हो।
थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि ररूआ गांव में रहने वाली एक महिला से
उक्त युवक के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। अभी मामले की जांच की
जा रही है। युवक की हत्या आशनाई के चलते करने का लग रहा है।