फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने सिर में ठोकी कील, हैलट में बची जान

विज्ञापन
फतेहपुर के विजय कुमार ने सिर में कील ठोक ली, हैलट में डॉक्टरों ने बचाई जान - फोटो : स्रोत हैलट
विज्ञापन
फोटो-फोटो प्वाइंट में
विज्ञापन

कानपुर। नशे के लती युवक ने गुस्से में अपने सिर में पूरी कील ठोक ली। सिर की हड्डी तोड़कर कील मस्तिष्क में धंस गई। इसके बाद रोगी को झटके आने लगे। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराया तो कील दिखी। इस पर हैलट रेफर किया गया। न्यूरो साइंसेज विभाग के डॉक्टरों ने कील निकालकर रोगी की जान बचाई।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के बड़े गांव के रहने वाले विजय कुमार (21) ने किसी बात पर गुस्से में अपने सिर पर कील ठोक ली। रोगी की सर्जरी न्यूरो साइंसेज प्रमुख एवं प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह की अगुवाई में की गई। विजय वेल्डिंग का काम करता है। उसे विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों की लत है। इसके पहले भी उसने सिर में कील गाड़ने की कोशिश की थी। छह दिन पहले उसे दौरा पड़ा और झटके आने लगे। सर्जरी कर कील निकाल ली गई। अब रोगी होश में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें