दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था पोस्टमार्टम
वह शाम को चार बजे घर वापस लौटे। इस दौरान वह काफी गुमसुम थे। सोमवार सुबह मामा ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। कोमल ने क्राइम ब्रांच पर लगातार बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए रावतपुर थाने में तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था।
एक माह पहले भी मामा ने डाई पी थी
भांजी कोमल के मुताबिक सोमवार को भी क्राइम ब्रांच ने मामा को बुलाया था। एक माह पूर्व भी जब क्राइम ब्रांच ने बुलाया था तो मामा ने डाई पी ली थी मगर परिजनों ने उन्हें बचा लिया था।
व्यस्तता के चलते रविवार को नहीं दर्ज हुए थे बयान
एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि व्यस्तता के चलते रविवार को महेंद्र से पूछताछ नहीं हो सकी थी। लिहाजा महेंद्र से कहा भी था कि अब खुद आने की जरूरत नहीं है, जब बुलाया जाए तब आना। सिर्फ एक फोटो सत्यापित करानी है। इसके बाद महेंद्र निकल गया था।
सुसाइड नोट की जांच कराई जाएगी। परिजनों के आरोपों की राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जो सच्चाई सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -हरीश चंदर, एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था