फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव की बदलती तस्वीर के नायक ग्राम प्रधान किए जाएंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस की महत्वाकांक्षी पहल श्रेष्ठ प्रधान 2025 को उत्तर प्रदेश में उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसके तहत हजारों ग्राम प्रधानों ने स्वयं को नामांकित करते हुए अपने विकास कार्यों की जानकारी साझा की है। इसी क्रम में कानपुर मंडल स्तरीय कार्यक्रम 24 जनवरी को कमलानगर स्थित डॉ. गौरहरि सिंहानिया मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित वे प्रधान शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गांवों के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानों को अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस की संयुक्त पहल के तहत अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान–2025 सम्मान से नवाजा जाएगा। यह आयोजन अमर उजाला के ग्रामीण मंच गांव जंक्शन के सहयोग से किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जिलों के एक लाख से अधिक गांवों के 58 हजार से ज्यादा ग्राम प्रधानों से उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी मुथूट फाइनेंस इस वर्ष टाइटल स्पॉन्सर के रूप में अभियान से जुड़ी है। जो रोजाना 2.5 लाख से अधिक ग्राहकों को 7400 से अधिक शाखाओं से अपनी सेवाएं दे रही है। अपनी प्रेरणादायक पहल सुनहरी सोच-गर्व का पर्व-सीजन-4 के माध्यम से मुथूट फाइनेंस उस एक प्रधान को विशेष सम्मान देगा, जिसकी सोच ने समाज में नई दिशा और सुनहरी मिसाल कायम की है। अभियान में सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन हेल्थ पार्टनर तथा उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायती राज विभाग सहयोगी के रूप में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें