कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में थाई ग्रीन पॉवर सॉल्यूशन थाईलैंड और ग्रीन कारपेट फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विवि की ओर से अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग (आईआरएसी) सेल के डीन प्रो. सुधांशु पांड्या ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
वहीं थाई ग्रीन पॉवर सॉल्यूशन की ओर से पोंसाना डेविड, सीईओ इंडिया बैंकॉक ने हस्ताक्षर किए। एमओयू का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, शोध एवं विकास, कौशल संवर्धन, फैकल्टी एम्पावरमेंट, स्टार्ट-अप मेंटरशिप और तकनीकी परामर्श के क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग स्थापित करना है।
इस साझेदारी से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम, हैकाथॉन, नवाचार परियोजनाओं और ग्लोबल एक्पोजर जैसे अनेक अवसर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती को भी बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।