फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वुमंस वनडे सुपर लीग के लिए अंडर-19 टीम घोषित, कानपुर से तीन खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वडोदरा में अंडर-19 वुमंस वनडे सुपर लीग एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले 13 दिसंबर से खेले जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा गुरुवार को हुई। टीम में गाजियाबाद की खुशी त्यागी को कप्तान और लखनऊ की शशि बालन को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं कानपुर से शिबू सिंह पाल, सिद्धि मिश्रा, विदुषी मिश्रा को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम का पहला मैच 13 दिसंबर को तमिलनाडु के खिलाफ खेला जाएगा।
विज्ञापन


यूपीसीए की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित टीम में लखनऊ से चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, आरिशा मुस्तफा, सहारनपुर से मनीषा चौधरी, कुमारी दिशा, आगरा से विकेटकीपर सान्वी भाटिया, श्वेता सिंह, सप्रिया अरेला, बुलंदशहर से कात्यायनी, इलाहाबाद से कात्यायनी पाठक, मेरठ से जाह्नवी बालियान, पलक सिंह, ज्योति बालियान को भी शामिल किया गया है।

नेट बल्लेबाज के रूप में मेरठ की रिया भारती, सहारनपुर की वंशिका सेवेराम, गाजियाबाद की शारण्य टंडन, मेरठ की मिष्ठी चौधरी, नेट बॉलर के रूप में आगरा की भारती सिंह को चुना गया है। वहीं पारुल चौधरी को कोच, शेफाली साहू को सहायक कोच, शिवप्रिया पांडेय को फिजियो, डॉ. शिवानी लाल, सायमा अली को मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें