फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरेली हंटर्स और मेरठ जोन की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
चकेरी के पीएसी ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल में बरेली हंटर्स ने पीएसी पूर्वी जोन को 64 रन से और मेरठ जोन ने प्रयागराज को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में बरेली हंटर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 209 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से अन्नू ने 70 व मोहित कटारिया ने 52 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में नवनीत सिंह, फैजान, शुभम व उदय यादव ने एक-एक विकेट झटका। वहीं पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट टीम 17.3 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। टीम से कल्पनीत ने 26, मनीष शर्मा ने 25 व आशीष ने 23 रन बनाए तो गेंदबाजी में कमल चंदेल ने तीन, अन्नू ने दो और अचिन, मानिक, चेतन, राहुल, मोहित ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अन्नू को चुना गया।

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर दूसरे मैच में प्रयागराज जोन की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर आउट हो गई। टीम से सर्वाधिक 16 रन अभिषेक शुक्ला ने बनाए तो गेंदबाजी में धर्मेंद्र सिंह ने चार, विवेक, ज्ञानेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


वहीं मेरठ जोन ने 10.4 ओवर में तीन विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अमन जुरैली ने 22, राहुल ने 21 रन बनाए तो गेंदबाजी में शिवजीत ने दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच धर्मेंद्र सिंह को चुना गया। फाइनल मैच शुक्रवार को ग्रीनपार्क में बरेली हंटर्स और मेरठ जोन के बीच सुबह आठ बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें