फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टप्पेबाजों ने नशीला पदार्थ सुंघा लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर में ई-रिक्शा पर सवारी बनकर बैठे टप्पेबजों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा उनके लाखों रुपये कीमत के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


साकेतनगर निवासी विमला तिवारी मंगलवार सुबह किदवईनगर अग्रसेन भवन के पास फिजियोथेरेपी कराने जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठी थीं। ई-रिक्शा में दो महिलाएं व दो युवक भी बैठे थे। उस्मानपुर डबल पेट्रोल पंप पहुंचने पर बगल में बैठे युवक ने रुमाल निकाल उनके मुंह के सामने हिला दिया। फिर दोनों युवकों ने उन्हें बरगदिया तिराहे पर ई-रिक्शा रुकवाकर उन्हें उतारा और अपने साथ एच ब्लाक के पास जन औषधि केंद्र के सामने पीपल के पेड़ के नीचे ले गए और बैठा दिया। उस समय उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

एक युवक ने हाथ में शैंपू लगाकर उनके दोनों हाथों के कड़े, एक अंगूठी, चेन और दोनों कान के बाले उतार लिए। इसके बाद वे लोग दूसरे ई-रिक्शे पर बैठाकर चले गए। जब वह फिजियोथेरेपी केंद्र पहुंचीं तो जेवर गायब होने का पता चला। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कैमरों की मदद से टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें